बाली में ₹14,00,000 तक खर्च कर पूरे शरीर पर टैटू बनवा रहे पर्यटक, 10-20 घंटे तक रह रहे बेहोश
इंडोनेशिया के बाली में जनरल एनेस्थीसिया देकर पूरे शरीर पर टैटू बनाने के बढ़ते चलन की जांच होगी। डेली मेल के मुताबिक, पर्यटक इसके लिए $16,000 (करीब ₹14-लाख) तक खर्च कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें 10-20 घंटे बेहोश रखा जाता है और कई टैटू आर्टिस्ट एक साथ काम करते हैं। इस चलन के वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए हैं।