ब्लाउज़ खराब सिलने पर नोएडा की महिला ने बुटीक पर किया केस, बुटीक देगी जुर्माना
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक महिला ने 3 ब्लाउज़ व सूट खराब सिलने पर बुटीक के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद आयोग ने बुटीक को 6 फीसदी ब्याज़ समेत ₹10,000 महिला को देने का आदेश दिया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर है और उसने एक शादी में पहनने के लिए कपड़े बनवाए थे।