बैल के कान के पास जाकर ढोल ताशा बजाता दिखा शख्स, बैल ने ज़ोरदार मारी लात
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें माला पहने एक बैल के कान के पास जाकर एक शख्स ज़ोर से ढोल ताशा बजाता हुआ नज़र आ रहा है। कान के पास ढोल ताशा बजाने पर बैल ने शख्स को ज़ोरदार लात मारी जिससे वह दूर जाकर गिरा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर mngeshddii नामक यूज़र ने पोस्ट किया है।