ब्लॉक डील के ज़रिए निवेशक ने बेचे ज़ोमैटो के ₹5,438 करोड़ के शेयर
फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो के ₹5,438.50 करोड़ (2.4% इक्विटी) के शेयर निवेशक अलीबाबा समूह की सहायक कंपनी एंटफिन सिंगापुर ने मंगलवार को ब्लॉक डील के ज़रिए बेचे। लेन-देन ₹258 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर किया गया है। ज़ोमैटो लिमिटेड शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹280 और निचला स्तर ₹88.16 है।