ब्लॉक डील के बाद रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचकर 4% गिरे RVNL के शेयर
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के शेयरों की मंगलवार को ब्लॉक डील हुई जिसके बाद कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर बीएसई पर 9% से ज़्यादा बढ़कर रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹620 पर पहुंच गए। शेयरों के लेनदेन के बाद कंपनी के शेयर 4% गिरकर ₹543.15 पर बंद हुए। कंपनी के ₹827 करोड़ के 1.4 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ।