बिल्कुल नहीं: 'मुस्लिम ऐक्टर्स को भेदभाव का सामना करना पड़ता है?' सवाल पर नवाज़ुद्दीन
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में 'क्या फिल्म इंडस्ट्री में मुस्लिम ऐक्टर्स को भेदभाव का सामना करना पड़ता है?' सवाल पर कहा है, "बिल्कुल नहीं।" उन्होंने कहा, "जितना प्यार व सम्मान मुझे यहां (फिल्म इंडस्ट्री) मिलता है उतना कहीं और नहीं मिलेगा। बाकी समाज को भी बॉलीवुड से सीख लेनी चाहिए।"