ब्लैक होल फाइंडर ऐप के ज़रिए लोग करेंगे ब्लैक होल ढूंढने में वैज्ञानिकों की मदद
नीदरलैंड्स के डच ब्लैक होल कंसोर्टियम के वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल फाइंडर ऐप बनाया है जिसके ज़रिए आम लोग ब्लैक होल खोजने में वैज्ञानिकों की मदद कर सकते हैं। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस पर डच, अंग्रेज़ी व स्पेनिश समेत 8 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें कंप्यूटर प्रयोग करने वालों के लिए एक वेब वर्ज़न भी उपलब्ध है।