बुलाकर पूछताछ कर लें: NEET पेपर लीक के आरोपी से पीएस का नाम जोड़े जाने पर तेजस्वी

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनईईटी पेपर लीक के आरोपी से अपने पीएस प्रीतम कुमार का नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) चाहें तो...मेरे पीएस को बुलाकर पूछताछ कर सकते हैं।" बकौल तेजस्वी, उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के प्रीतम पर लगाए गए आरोपों का ईओयू ने कभी ज़िक्र नहीं किया।

Load More