IIFL में 15% हिस्सेदारी खरीदेगा ब्लैकस्टोन, होगी ₹5000 करोड़ की मेगा डील
दुनिया की सबसे बड़ी अल्टरनेटिव एसेट मैनेजर ब्लैकस्टोन, IIFL फाइनेंस में 15% हिस्सेदारी के लिए लगभग ₹5,000 करोड़ का निवेश करेगी। प्रमोटर निर्मल जैन और वेंकटरमन ₹1,200 करोड़ अलग से लगाएंगे ताकि उनकी कुल हिस्सेदारी लगभग 25% बनी रहे और इससे कुल निवेश ₹6,200 करोड़ से अधिक होगा। बोर्ड की मंज़ूरी के बाद मंगलवार को डील की आधिकारिक घोषणा होगी।