ब्लैकस्टोन ने किया कोलकाता के साउथ सिटी मॉल का अधिग्रहण, ₹3250 करोड़ में हुई डील
कोलकाता के साउथ सिटी मॉल का ग्लोबल इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ने ₹3,250 करोड़ में अधिग्रहण किया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक ने इस डील में मध्यस्थता की भूमिका निभाई। ब्लैकस्टोन 2006 से भारत में निवेश कर रहा है और इसने आईटी सेवाओं, ऑटो पार्ट्स और ऑनलाइन एजुकेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों में $50 बिलियन से अधिक का निवेश किया है।