बिल गेट्स ने भारत को बताया 'टेस्टिंग लैब'; भड़के भारतीय
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने एक वायरल वीडियो में भारत को 'टेस्टिंग लैब' बताया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई भारतीय यूज़र्स भड़क गए और उन्होंने गेट्स की आलोचना की। एक X यूज़र ने कहा, "बिल गेट्स, भारत से दफा हो जाओ।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "गेट्स की तरफ से बहुत ही गैर-ज़िम्मेदार बयान।"