बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- वही करना चाहिए जो वह कहते हैं
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है और उन्हें विश्व के सबसे प्रेरणादायक प्रधानमंत्रियों में से एक बताया है। उन्होंने कहा, "दुनिया के कई नेताओं को सुनकर डर, बेचैनी या खतरे का एहसास होता है। लेकिन जब मिस्टर मोदी बोलते हैं तो लगता है कि 'वही करना चाहिए जो वह कहते हैं'।"