बेल्जियम ने की भगोड़े मेहुल चोकसी की मौजूदगी की पुष्टि; कहा- मामले पर ध्यान दे रहे
बेल्जियम सरकार ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की अपनी धरती पर मौजूदगी की पुष्टि की है। बेल्जियम के संघीय लोक सेवा विदेश मामलों के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन ने कहा, "हम इस मामले पर बहुत महत्व और ध्यान दे रहे हैं। हम व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।" भारत सरकार ने बेल्जियम से मेहुल के प्रत्यर्पण की मांग की है।