बाल झड़ने से परेशान 20 वर्षीय लड़की ने यूपी में की खुदकुशी, पिता ने कहा- सहकर्मी कमेंट करते थे
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बाल झड़ने से परेशान श्रेया नामक 20-वर्षीय युवती ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। श्रेया के पिता के मुताबिक, बतौर फ्लोर मैनेजर एक मॉल में काम करने वाली श्रेया पर उसके सहकर्मी बाल झड़ने को लेकर कमेंट करते थे। उन्होंने कहा कि श्रेया तनाव में रहती थी और इसी तनाव में उसने सुसाइड कर लिया।