बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए मुंबई-अहमदाबाद रूट पर तैयार हो रहे 14 बिजलीघर
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर गुजरात के नवसारी ज़िले के बिलिमोरा में पहला ट्रैक्शन सब-स्टेशन निर्माण के अंतिम चरण में है। 18,000 वर्ग मीटर में फैले इस सब-स्टेशन में उपकरण स्थापना पूरी हो चुकी है और अब परीक्षण व कमीशनिंग चल रही है। पूरे 508 किलोमीटर रूट पर 14 ऐसे सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं।