बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए बनाए जा रहे पुल का हिस्सा गुजरात में ढहा
आणंद (गुजरात) में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया। नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा, “मंगलवार शाम माही नदी के ऊपर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर कंक्रीट के ब्लॉक्स के बीच 3 मज़दूर फंस गए।” घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।