बुलेट ट्रेन से ज़्यादा ज़रूरी है सुरक्षित रेल: बंगाल ट्रेन हादसे पर चंद्रशेखर आज़ाद
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुए रेल हादसे को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा है, "जनता के लिए बेहतर रेल सुरक्षा और सुरक्षा प्रणाली बुलेट ट्रेन से अधिक महत्वपूर्ण है जिसकी मैं मांग करता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की भी मांग करता हूं। उनके कार्यकाल में निरंतर कई हादसे हुए हैं।"