बुलेट से टकराने के बाद एमपी में पलटी कार, वीडियो आया सामने
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बीच बाज़ार बुलेट से टक्कर लगने के बाद एक कार के अनियंत्रित होने और फिर पलटने का मामला सामने आया है। इस घटना में कार में सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में कई लोग मिलकर कार को सीधा करते हुए दिख रहे हैं।