बिल्डिंग की 11वीं मंज़िल से गिरकर यूपी में विवाहिता की हुई मौत, 7 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद
गाज़ियाबाद (यूपी) में शुक्रवार को एक 32-वर्षीय विवाहिता की एक बिल्डिंग की 11वीं मंज़िल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को उसकी डायरी से 7 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पति पर शारीरिक शोषण और उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं। बकौल पुलिस, महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।