बोल्ड इमेज के चलते मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को 'आशिकी 3' से किया बाहर
'जनसत्ता' के मुताबिक, ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को 'आशिकी 3' से बाहर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि तृप्ति की बोल्ड इमेज के चलते उन्हें इस फिल्म से बाहर किया गया है। 'जनसत्ता' को एक सूत्र ने बताया कि फिल्म के फीमेल लीड में जिस मासूमियत की ज़रूरत है वो तृप्ति पूरी नहीं कर पा रही हैं।