बोल्ड कपड़ों के लिए ट्रोल हुईं खुशी मुखर्जी ने खुद को बताया ब्राह्मण, पढ़ी हनुमान चालीसा
अपने बोल्ड कपड़ों के लिए कई बार ट्रोल हो चुकीं ऐक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हनुमान चालीसा पढ़ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं बोल्ड कपड़े पहनती हूं इसका मतलब यह नहीं कि मैं अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि भूल गई हूं…गर्व से कहती हूं कि मैं एक बंगाली ब्राह्मण हूं।"