बल्लेबाज़ हुआ क्लीन बोल्ड फिर भी अंपायर ने दिया नॉट आउट, नो बॉल भी नहीं थी; जानिए वजह

UAE में वनडे मैच में ज़िम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट अफगानिस्तान के गेंदबाज़ उमरज़ई की गेंद पर बोल्ड हुए लेकिन फिर भी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। दरअसल, गेंद फेंकने से पहले उमरज़ई का तौलिया मैदान पर गिर गया था। ICC नियमानुसार, अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। अफगानिस्तान ने यह मैच 158 रनों से जीता।

Load More