बिल्डरों की मनमानी पर लगाम के लिए सरकार ने SC में दाखिल किया मॉडल बिल्डर बायर एग्रीमेंट
सरकार ने बिल्डरों की मनमानी पर लगाम लगाने और घर खरीदारों को एकतरफा एग्रीमेंट से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में मॉडल बिल्डर बायर एग्रीमेंट दाखिल किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस एग्रीमेंट से पारदर्शिता आएगी और कब्ज़ा देने में बिल्डर देरी नहीं कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट की सहमति के बाद यह एग्रीमेंट पूरे देश में लागू हो सकता है।