बालोद में फ्रेंडशिप-डे पर घूमने निकले 2 दोस्तों की ट्रक की टक्कर मौत, 3 अन्य घायल
बालोद (छत्तीसगढ़) में फ्रेंडशिप-डे के दिन घूमने निकले 2-दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 3-अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मारी थी जिसके बाद बाइक 200-मीटर तक ट्रक के पहियों के नीचे घिसटती रही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।