ब्लूमबर्ग की ग्लोबल पॉप पावर लिस्ट में जगह बनाने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बने हिमेश रेशमिया
गायक हिमेश रेशमिया ने ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में जगह बनाई है। वह इस ग्लोबल रैंकिंग में शामिल होने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए हैं। इस सूची में बेयोंसे, कोल्डप्ले और शकीरा का नाम शामिल है। ब्लूमबर्ग ने 7 प्रमुख मैट्रिक्स पर कलाकारों का मूल्यांकन किया है जिनमें हालिया लाइव शो की कमाई और यूट्यूब व्यूज़ शामिल हैं।