बिलियनेयर इंडेक्स में $100 बिलियन के क्लब से बाहर हुए अदाणी, अंबानी भी टॉप 10 में नहीं
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर की हालिया इंडेक्स में अदाणी ग्रुप के बिलियनेयर चेयरमैन गौतम अदाणी $100 बिलियन के क्लब से बाहर हो गए हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अब दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल नहीं हैं। इंडेक्स में शीर्ष पर एलन मस्क ($263-बिलियन) हैं जिसके बाद मार्क ज़करबर्ग ($211-बिलियन) और जेफ बेज़ोस ($209-बिलियन) का स्थान है।