बॉलीवुड 'मूर्ख और बेवकूफ लोगों' से भरा है: कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट में क्या बॉलीवुड में उनके दोस्त हैं सवाल पर कहा, "मैं बॉलीवुड जैसी इंसान नहीं हूं, मैं बॉलीवुड के लोगों से दोस्ती नहीं कर सकती।" कंगना ने कहा, "बॉलीवुड के लोग अपने आप में मस्त रहते हैं। वे बेवकूफ हैं, वे मूर्ख हैं।" बकौल कंगना, बॉलीवुड पार्टी उनके लिए ट्रॉमा की तरह है।

Load More