बॉलीवुड की 'ओए-ओए गर्ल' जिसने अंडरवर्ल्ड डॉन के चलते छोड़ा था देश, पति से भी टूट गया रिश्ता
'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं ऐक्ट्रेस सोनम खान का असली नाम बख्तावर खान है। सोनम को बॉलीवुड की 'ओए-ओए गर्ल' कहा जाता है। सोनम ने निर्माता-निर्देशक राजीव राय से शादी की थी जिसके बाद डॉन अबू सलेम ने राजीव पर जानलेवा हमला करवाया और पति-पत्नी को भारत छोड़ना पड़ा और बाद में दोनों का तलाक हो गया।