बॉलीवुड की किस फिल्म ने पहली बार कमाए थे ₹1 करोड़ और कितना था इसका बजट?
बॉलीवुड में पहली बार फिल्म 'किस्मत' ने ₹1 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था। यह फिल्म 1943 में रिलीज़ हुई थी और इसमें ऐक्टर अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि मुमताज़ शांति फिल्म की हीरोइन थी। यह फिल्म 3 साल तक थिएटर्स में लगी रही थी और इसका बजट करीब ₹5 लाख के आसपास था।