बॉलीवुड के निर्देशक विक्रम भट्ट की मां का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी किडनी में इंफेक्शन हुआ था और वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। विक्रम अपनी मां के काफी करीब थे।