बॉलीवुड के लिए हेमा समिति जैसी रिपोर्ट की तत्काल ज़रूरत है: तनुश्री
मलयालम सिनेमा में महिलाओं की स्थिति पर जारी हुई जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट पर ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कहा है, "मुझे लगता है कि बॉलीवुड के लिए ऐसी रिपोर्ट बहुत उपयोगी होगी और इसकी तत्काल ज़रूरत है।" हेमा समिति की रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म उद्योग में सत्ता के दुरुपयोग और यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा किया है।