बॉलीवुड छोड़कर जंगल में फार्मस्टे चला रहीं 'राज़' फेम मालिनी ने फैंस के लिए शेयर किया वीडियो
फिल्म 'राज़' में 'चुड़ैल' का किरदार निभाकर फेमस हुईं ऐक्ट्रेस मालिनी शर्मा ने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। 2 दशक से ज़्यादा समय पहले बॉलीवुड छोड़कर अब सह्याद्री के जंगलों में फार्मस्टे चला रहीं मालिनी ने फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "आप लोगों ने तो कमाल कर दिया...मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।"