मनोज बाजपेयी ने रखी बॉलीवुड पर अपनी राय, बोले- प्रतिभाशाली अभिनेताओं को कर दिया बर्बाद
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने नेटफ्लिक्स फिल्म 'गज़ब रात' की रिलीज़ से पहले कहा कि बॉलीवुड ने कलाकारों को एक ही तरह के किरदारों में सीमित कर कई प्रतिभाओं को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने माना कि उनकी अभिनय-क्षमता का केवल 25% उपयोग हुआ है और OTT ने दर्शकों का ध्यान अभिनय पर केंद्रित किया है।