बाल विवाह के दबाव के बावजूद केरल के ऑटो ड्राइवर की जुड़वां बेटियां बनीं IIT ग्रैजुएट
केरल के एक ऑटो ड्राइवर की जुड़वां बेटियां रामसीना रशीद और रिसाना रशीद अपने गांव कासरगोड की पहली आईआईटी ग्रैजुएट बन गई हैं। समाज के लोग ऑटो ड्राइवर पर उसकी दोनों बेटियों का बाल विवाह कराने का दबाव डालते थे और पढ़ाने की जगह दहेज के लिए पैसे बचाने को कहते थे। रामसीना व रिसाना फिलहाल बेंगलुरु में कार्यरत हैं।