ब्लूस्टोन ज्वेलरी का IPO इस दिन हो सकता है लॉन्च, ₹7800 करोड़ हो सकती है वैल्यूएशन
ज्वेलरी सेक्टर की ब्लूस्टोन ज्वेलरी ऐंड लाइफस्टाइल लिमिटेड 11 अगस्त को अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस आईपीओ को करीब ₹7,800 करोड़ के वैल्यूएशन पर लॉन्च करने की योजना में है। इस आईपीओ में ₹820 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा जबकि मौजूदा निवेशकों की ओर से करीब 13,939,063 इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।