बाल संत अभिनव पर लगे रटे-रटाए जवाब देने के आरोप; यूट्यूबर ने कहा- पिता कर रहा है इस्तेमाल
'ऑनली देसी' यूट्यूब चैनल चलाने वाले यूट्यूबर अंकित ने दावा किया है कि 10-वर्षीय बाल संत अभिनव अरोड़ा हर जगह एक जैसे रटे-रटाए जवाब देता है। अंकित ने दावा किया कि अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा उसे एक प्रोडक्ट बना रहे हैं। अंकित ने कहा, "लगता है कि अभिनव से पूछे गए सवालों पर उसके पिता का नियंत्रण है।"