बालासाहेब ने राजीव जी की खूब आलोचना की थी लेकिन तब किसी के घर रेड नहीं पड़ी: उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने देश में लगातार चल रही ईडी, सीबीआई की रेड को लेकर कहा है कि ये छापेमारी सिर्फ विपक्षी नेताओं पर हो रही है। उन्होंने कहा, "बालासाहेब ठाकरे ने राजीव गांधी (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री) की खूब आलोचना की थी लेकिन तब किसी भी शिवसैनिक के घर ईडी, सीबीआई या आईटी नहीं भेजी जाती थी।"