इंस्टाग्राम पर युवती से की दोस्ती, छत्तीसगढ़ में SECL के रिटायर्ड अधिकारी से हुआ ₹66 लाख का फ्रॉड

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के SECL से सेवानिवृत्त डिप्टी जनरल मैनेजर कुलदीप सिंह ठाकुर (63) से इंस्टाग्राम पर तनिशा ठाकुर नामक युवती ने अमेरिकी शेयर बाज़ार में मुनाफे का लालच देकर ठगी की है। उसने 6 किश्तों में ₹66 लाख ट्रांसफर कराए गए और रकम निकालने पर टैक्स मांगा गया, तब ठगी का खुलासा हुआ। रेंज साइबर थाने में जांच कर रही।

Load More