बालकनी से देखा तो अनिल नीचे पड़े थे, चौैकीदार चीख रहा था: मलाइका के पिता के निधन पर उनकी मां
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के खुदकुशी के मामले में अभिनेत्री की मां जॉयस ने कथित तौर पर अपने बयान में कहा है कि वह रोज़ बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। बकौल रिपोर्ट्स, बुधवार को उन्हें बालकनी में न देखकर जॉयस ने नीचे झांककर देखा तो वह नीचे पड़े थे और चौकीदार मदद के लिए चीख रहा था।