बिलख रही थी 17 दिन की बच्ची, नेपाल की मंत्री ने गोद में उठाकर पिलाया अपना दूध
नेपाल की मंत्री सीता बादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह 17 दिन की बच्ची को स्तनपान कराती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह बच्ची उन 20 बच्चों में शामिल थी जिन्हें 18 जुलाई को नेपाल चिल्ड्रन ऑर्गनाइज़ेशन के 'बाल मंदिर' से रेस्क्यू किया गया था। इस दौरान बच्ची लगातार रो रही थी जिसे मंत्री ने शांत कराया।