बैलगाड़ी रेस जीतने के लिए शख्स ने कर्नाटक में फॉर्च्यूनर की कीमत में खरीदे 2 बैल
बागलकोट (कर्नाटक) में यल्लनगौड़ा पाटिल नामक शख्स ने बैलगाड़ी रेस जीतने के लिए फॉर्च्यूनर की कीमत में (₹36 लाख) 2 बैल खरीदे हैं। पाटिल ने 'टीओआई' को बताया, "यह जोड़ी 100 रेस जीत चुकी है इसलिए मैंने इसे किसी भी कीमत पर खरीदने का फैसला किया क्योंकि हमारा लक्ष्य दशहरा पर मुधोल में होने वाली आगामी बैलगाड़ी रेस जीतना है।"