बुलडोज़र के पहिए खुल गए और स्टीयरिंग उखड़ गया है: SC के फैसले पर अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 अक्टूबर तक उसकी अनुमति के बिना देश में बुलडोज़र से कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, "बुलडोज़र के पहिए खुल गए हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया है।" उन्होंने कहा, "यह उनके लिए पहचान का संकट है...जिन्होंने बुलडोज़र को प्रतीक बना लिया था।"