बोलने की क्षमता खोने वाले इज़रायली रिपोर्टर AI की मदद से टीवी पर दोबारा होंगे ऑन एयर
तंत्रिका संबंधी बीमारी एमायोट्रॉफिक लैटरल स्क्लेरोसिस के चलते बोलने की क्षमता खोने वाले इज़रायल के 'चैनल 12 न्यूज़' के रिपोर्टर मोशे नुसबाम एआई सॉफ्टवेयर की मदद से दोबारा टीवी पर ऑन एयर होंगे। नुसबाम अपनी स्टोरी रिपोर्ट कर एक एआई प्रोग्राम के ज़रिए लिखेंगे जिसे उनकी आवाज़ का उपयोग कर बोलने के लिए ट्रेन किया गया है।