बोलने को तो ज़्यादा नहीं पर दिखाने को है: कार्यक्रम में लोगों को ओलंपिक पदक दिखाते हुए नीरज
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "बोलने को तो ज़्यादा कुछ नहीं है पर दिखाने के लिए एक चीज़ लेकर आया हूं।" उन्होंने कहा, "सॉरी पिछली बार की तरह राष्ट्रगान नहीं बजा...जो सोच कर आए थे वो नहीं हुआ पर पदक, पदक होता है।"