बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ लाएगी ₹2150 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर
ऑटोमोटिव कॉम्पोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ ने अपने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। कंपनी का नए शेयर जारी कर आईपीओ से ₹2,150 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है और वह इससे अपना कर्ज़ कम करना चाहती है। कंपनी आईपीओ से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के ज़रिए ₹430 करोड़ जुटाने पर भी विचार कर सकती है।