बेवफाई के शक में गुजरात में शख्स ने चाकू से 14 बार वार कर की पत्नी की हत्या
भावनगर (गुजरात) में बेवफाई के शक में 27 वर्षीय पत्नी की 14 बार चाकू से वार कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स ने पत्नी को फोन पर बात करते हुए देखकर उसपर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया जिसके बाद उनमें झगड़ा हुआ। 5 वर्ष पहले दंपति की शादी हुई थी।