बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी, कहा- सलमान हम जंग नहीं चाहते थे
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एनसीपी (अजित पवार) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, "सलमान खान हम...जंग नहीं चाहते थे...सिद्दीकी के मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।" सलमान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की थी।