बिश्नोई गैंग ने सलमान खान से करीबी होने की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या की: चार्जशीट
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ 4,590 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इसमें कहा गया है कि अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने गोलीबारी करवाई। पुलिस ने कहा कि उन्हें इस आधार पर निशाना बनाया गया क्योंकि वह सलमान खान के करीबी थे।