बिश्नोई समाज से माफी मांग लो, क्या पता कब टपकवा दे: सलमान से किसान नेता राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने काला हिरण मामले में अभिनेता सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की बात कही है। टिकैत ने कहा, "यह समाज से जुड़ा हुआ मामला है। सलमान को समाज के मंदिर जाकर माफी मांग लेनी चाहिए, नहीं तो जेल में बंद है, बदमाश आदमियों का क्या भरोसा पता नहीं कब टपकवा दे।"