बेस्ट मिडकैप फंड की है तलाश?, इन 5 स्कीम ने 15 साल में दिया 18 से 20% रिटर्न
7 से 10 साल या अधिक समय के निवेश के लिए मिडकैप फंड आदर्श माने जाते हैं। एचडीएफसी मिडकैप ऑपर्च्युनिटीज़ फंड, एडलवाइस मिड कैपफंड, इन्वेस्को इंडिया मिडकैप फंड, कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड और बड़ौदा बीएनपी पारिबा मिडकैप फंड ने एकमुश्त निवेश करने पर 15 साल में 18-20% सालाना की दर से रिटर्न दिए हैं।